बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिहार में सियासत बढ़ती जा रही है। बता दें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राजद बागेश्वर सरकार पर बयानबाजी के लिए आरजेडी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आरजेडी बेवजह हिंदू साधु-संतों को निशाना नहीं बनाए। ओवैसी को रोकने में सफल नहीं हुए तो धीरेंद्र शास्त्री को कैसे रोक सकते हैं।
सुशील मोदी ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री और उनके व्यक्तित्व को लेकर राजद के लोग बहुत उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। इससे माहौल खराब हो सकता है। सरकार को इसमें सजग रहते हुए ध्यान देना चाहिए क्योंकि बागेश्वर सरकार के समर्थकों में इसका मैसेज आ रहा है। अनावश्यक संघर्ष की स्थिति पैदा की जा रही है। अर्जुन कि लोग ऐसी गलती नहीं करें।
आरजेडी पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने के लिए बड़ा हमला
दरअसल, पटना में बागेश्वर सरकार के प्रवचन कार्यक्रम की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सियासी विवाद बढ़ रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट में राजद से जुड़े एक अधिवक्ता ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर परिवाद दायर कर दिया। उसके बाद भाजपा के सीनियर लीडर इस विवाद में कूद पड़े हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने के लिए बड़ा हमला बोला है।
सुरेंद्र राम ने बागेश्वर बाबा को ढोंगी करार दे दिया
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही घेराव करने का ऐलान किया था। उसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने उन्हें जेल में डालने की वकालत कर दी इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम ने बागेश्वर बाबा को ढोंगी करार दे दिया। सभी नेताओं ने कहा कि ऐसे ही लोग हिंदू और सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। सुशील मोदी की प्रतिक्रिया इन्हीं बाजी को लेकर आई है।


Download Android App
Download iOS App



