Wishes And Blessings NGO ने किया फंड रेजिंग कार्यक्रम का आयोजन

Summary :

महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, कला बुजुर्गों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन वीशेज एंड ब्लेसिंग की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार की शाम अगस्त क्रांति मार्ग स्थित श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में निजामी बंधुओं द्वारा जश्न ए कव्वाली का आयोजन किया गया।

महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, कला बुजुर्गों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन वीशेज एंड ब्लेसिंग की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार की शाम अगस्त क्रांति मार्ग स्थित श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में निजामी बंधुओं द्वारा जश्न ए कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीयगान गाकर व दीप प्रज्वलित कर के की गई।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से इस एनजीओ के फंड को इकट्ठा करने कि लिए किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल व गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पंजाब केसरी दिल्ली के निदेशक अर्जुन चोपड़ा व उनकी पत्नी सना चोपड़ा और दरियागंज से निगम पार्षद सारिका चौधरी उपस्थित रहीं, सभी अतिथियों को उपहार व सराफा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन चोपड़ा ने कहा कि यह बहुत बड़ा बदलाव है। महिलाओं को सशक्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।  निजामी बंधुओं की जोड़ी ने अपनी कव्वाली से वहां उपस्थित सभी लोगों पर अपना जादू बिखेर दिया। इस कार्यक्रम में फंडरेज किया गया जिसमें सैकड़ों लोग आए थे। इस मौके पर हर कोई उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी लोगों में उमंग देखते ही बन रहें थे।
निजामी बंधुओं ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश किए, जो कि एक समा बांध दिए थे। उनकी कव्वाली से वहां सभी लोग झुम रहे थे। इसके अलावा यहां निजामी बंधुओं ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कुन फयाकुन समेत कई कव्वाली सुनकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए। कार्यक्रम में निजामी बंधुओं ने खूब तालियां बटोरी। जिसके बाद इस NGO की संस्थापक डॉ. गीतांजली चोपड़ा ने इसके 9 सालों के काम को गिनाते नजर आयीं, इसके अलावा इसके साथ जुड़े लोगों को धन्यवाद करके इस कार्यक्रम का अंत किया।

Desk Team