UN में सुषमा स्वराज ने पाक पर जमकर बोला हमला कहा- भारत पड़ोसी देश के आतंकवाद से पीड़ित

Summary :

NULL

न्यूयॉर्क : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधन कर रही हैं। स्वराज ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलै बोला है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के आतंकवाद से पीड़ित है। पाकिस्तान आतंकवादी घटना को अंजाम देने में ही माहिर नहीं है, बल्कि इसको छिपाने में भी माहिर है। इसका सबूत दुनिया का सबसे खूंखार आतकी ओसामा बिन लादेन वहीं छिपा हुआ था। उन्होंने  कहा कि पाकिस्तान की वजह से ही हर बार बाचतीत अटकी है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत को सीमा पार से आतंक की चुनौती मिल रही है। पड़ोस से फैल रहे आतंकवाद से भारत को खतरा है। आतंकवाद का राक्षस पूरी दूनिया के लिए खतरा है।’

पढ़िए सुषमा के संबोधन की खास बातें…

-सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत में सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना ‘जन धन योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 32,61,00,000 लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। इन लोगों ने बैंकों के दरवाजे भी नहीं देखे थे।

-जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा शिकार विकासशील और अविकसित राज्य हैं, जिनके पास खुद की रक्षा करने की क्षमता नहीं है।

-अपने संबोधन में सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों की पैरवी करता है।

-सुषमा ने कहा कि न्यूयॉर्क में 9/11 की घटना और मुंबई में 26/11 की घटना ने शांति की उम्मीदों को बर्बाद कर दिया। भारत इसका शिकार रहा है और भारत में आतंकवाद की चुनौती हमारे पड़ोसी देश के अलावा किसी और से नहीं आ रही है।

-सुषमा स्वराज ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश न केवल आतंकवाद फैलाने में कुशल है, बल्कि अपने कर्मों को नकारने में भी विशेषज्ञता हासिल की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में पाया गया था।

Desk Team