Taj Mahal: BJP विधायक की PM मोदी से अनोखी अपील, कहा- ताजमहल और कुतुब मीनार को किया जाए ध्वस्त

Summary :

ताज महल पर अब एक और विवाद सामने आ रहा है। आपको बता दें बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने ताज महल और कुतुब मीनार के गिराने की बता कह दी है।

ताज महल पर अब एक और विवाद सामने आ रहा है।  आपको बता दें बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने ताज महल और कुतुब मीनार के गिराने की बता कह दी है। बता दें रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताज महल  प्यार की निशानी नहीं है। साथ ही साथ आगे उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ताजमहल को तुरंत गिराने का आग्रह करता हूं। कुर्मी कहते है कि मुगल 1526 में भारत आए थे, जिसके बाद उन्होंने ताजमहल बनवाया।
 PM मोदी से BJP विधायक की अपील 
 शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था। शाहजहां ने कुल 7 शादियां की थीं। इतना ही नहीं रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत गिराने का अनुरोध करती हूं। दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिरों को तोड़कर बनाना चाहिए। विधायक ने अपने महीनों का वेतन भी मंदिर निर्माण के लिए दान करने की बात कही है’। जानकारी के आधार पर रूपज्योति कुर्मी चार बार विधायक रह चुकी हैं और राजनीतिक जानकार उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक के रूप में भी जानते हैं। 
आगे बता दें बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने न सिर्फ ताजमहल बल्कि कुतुब मीनार को भी गिराने की बात कही है। उन्होंने कहा, इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या मुगल बादशाह शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज से ‘सचमुच प्यार’ करता था? रूपज्योति कुर्मी ने उठाया सवाल, अगर वह मुमताज से प्यार करते थे तो मुमताज की मौत के बाद तीन और शादियां क्यों कीं? देखा जाए तो ताज महल को लेकर विवाद काफी समय से बना हुआ है अब ये विवाद कुतुब मीनार तक भी आता दिखाई दी रहा है। 

Desk Team