देशभर में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान जारी कर दी।पीएमओ के बयान के मुताबिक, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं के साथ पांच सितंबर, 2022 को शाम साढ़े चार बजे नयी दिल्ली में सात लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं।इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए देश भर से 45 शिक्षकों का चयन तीन चरणों की एक कठोर एवं पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

Download Android App
Download iOS App



