कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को ‘मल्टी-एलाइनमेंट’ शब्द का सार्वजनिक रूप से श्रेय देने के लिए धन्यवाद दिया और यहां चल रहे रायसीना संवाद में उनके साथ की एक सेल्फी पोस्ट की।
रायसीना संवाद सत्र में अपनी टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि 2014-15 के बाद से, हमारे पास बहुत अधिक स्पष्टता है कि हम दुनिया को कैसे आकर्षित करते हैं, हमने इसे संकेंद्रित दायरे में एक अर्थ में किया है, पहले पड़ोस है, ये हैं दक्षिण पूर्व एशिया, खाड़ी और मध्य एशिया में विस्तारित पड़ोस।
कांग्रेस सांसद ने पोस्ट की विदेश मंत्री जयशंकर के साथ सेल्फी
उन्होंने कहा, दुनिया में सभी प्रमुख शक्तियों को एक साथ शामिल करने की एक बहुत ही सचेत नीति है। एक नीति…‘मल्टी एलाइनमेंट’ जिसके श्रेय का शशि (थरूर) दावा करते हैं, हम अभी भी पूरी तरह से सहमत नहीं हैं कि शब्द क्या होना चाहिए।
ट्विटर पर थरूर ने कहा, धन्यवाद डॉ. जयशंकर मुझे सार्वजनिक रूप से ‘मल्टी-एलाइनमेंट’ शब्द का श्रेय देने के लिए, जिसे मैंने 15 साल पहले कहा था…।’’ कांग्रेस सांसद ने रायसीना संवाद के आयोजन स्थल पर जयशंकर के साथ ली गई एक सेल्फी भी पोस्ट की।


Download Android App
Download iOS App



