देश में केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से काम किया है और अभी भी कर रही है। मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो सहनशीलता की नीति काफी रंग ला रही है। इसी कड़ी में एक कदम आगे सरकार ने अब आतंकवाद के नापाक मंसूबों को तोड़ने के लिए हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का ऐलान किया है।

इसको लेकर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के तहत हर साल 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। यह पत्र सभी राज्य के मुख्य सचिवों, सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को लिखा गया है।
सरकार इस तरह से करेगी युवाओं को जागरूक
बता दें कि पत्र में कहा गया है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर करना है। उन्हें बताया जाएगा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गई हैं। इसके अलावा उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है। केंद्र का मानना है कि अगर युवा सही रास्ते पर आ गए तो आतंकवाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।
MP: आरोपी के घर पर हुई ‘बुलडोजर’ कार्रवाई, प्रशासन ने इस मामले में उठाया यह कदम
सभी कार्यालयों में अब होगा ये काम
देश के सभी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके अलावा डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आतंकवाद विरोधी संदेश को भी प्रसारित किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में 21 मई को शनिवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में 20 मई को शपथ दिलवाई जा सकती है। हालांकि, राज्य सरकार के दफ्तरों या जहां शनिवार का अवकाश नहीं है वहां 21 मई को ही शपथ दिलवाई जाए।


Download Android App
Download iOS App



