देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जाने क्या थी वजह?

Summary :

रकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करना एक परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है। केवी सुब्रमण्यन ने अपना पूरा बयान ट्विटर पर पोस्ट किया है और साथ ही पीएमओ इंडिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीआईबी इंडिया को टैग किया है। 

ट्विटर पर एक नोट शेयर करते हुए  केवी सुब्रमण्यम  ने कहा कि हर दिन जब मैं नॉर्थ ब्लॉक में गया, तो मैंने अपने आप को इस विशेष अधिकार की याद दिलाता रहा।  उन्होंने कहा कि मैंने इस विशेष अधिकार के साथ आने वाली जिम्मेदारी के साथ हमेशा न्याय करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। वहीं दूसरी तरफ केवी सुब्रमण्यन  के इस्तीफ के बाद केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से नए नाम की घोषणा नहीं की गयी है। 

Desk Team