आज से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू, PM मोदी ने दी सभी देशवासियों को बधाई

Summary :

आज से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी।

आज से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो रहा है। नवरात्रि का व्रत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से नवमी तिथि के नौ दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। 


पीएम मोदी ने ट्विटर पर मां दुर्गा की आरती करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘’सभी को नवरात्रि की बधाई। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं।’’ उन्होंने अपने बाद के ट्वीट में मां शैलपुत्री के लिए एक प्रार्थना भी पोस्ट की, जिनकी पूजा नवरात्रि के पहले दिन की जाती है। 


क्या है नवरात्रि का महत्व ?

नवरात्रि के त्योहार का खास महत्व होता है। सालभर में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में इसे जुड़ी दो पौराणिक कथाएं प्रचलित है। पहली पौराणिक कथा के अनुसार मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था जिसने ब्रह्मा जी को अपने तपस्या से प्रसन्न किया था। 
महिषासुर ने ब्रह्मा जी से वरदान मांगा था कि उसे कोई भी देव, दानव या धरती पर रहने वाला व्यक्ति वध न कर पाएं।  ब्रह्मा जी के वरदान के बाद उसमें पृथ्वी पर अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया था। महिषासुर के वध के लिए देवी दुर्गा का जन्म हुआ था। मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक घमासान युद्ध चला और दसवे दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। 

Desk Team