देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 22 हज़ार से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं इस दौरान संक्रमण की चपेट में आए 318 लोगों की मौत जान चली गई है। इसके साथ ही देश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 2,44,198 पर बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,431 नए मामले आए और 318 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 12,616 मामले और 134 मौतें शामिल हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बीते साल मार्च की तुलना में सबसे निचले स्तर पर हैं।
AIIMS प्रमुख ने दी चेतावनी, कहा- एहतियात बनाए रखें क्योंकि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ
देश में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 2 लाख 44 हजार 198 हैं, जो कि बीते 204 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो मार्च 2020 की तुलना में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही देश में अब तक 92 करोड़ 63 लाख कोरोना की खुराकें दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



