Gulf Airspace बंद होने का असर, Chennai से आने-जाने वालीं 11 उड़ानें रद्द

Summary :

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। कतर, यूएई और बहरीन के Airspace बंद होने से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द हुई हैं। ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों और अमेरिका के ईरानी परमाणु ठिकानों पर हवाई हमलों का सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा है। मंगलवार को ही चेन्नई हवाई अड्डे पर 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 6 प्रस्थान (डिपार्चर) और 5 आगमन (अराइवल) करने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इनमें कुवैत, मस्कट, अबू धाबी (2) और दोहा (2) की उड़ानें थीं, जो इंडिगो और कतर एयरवेज द्वारा…

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। कतर, यूएई और बहरीन के Airspace बंद होने से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द हुई हैं। ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों और अमेरिका के ईरानी परमाणु ठिकानों पर हवाई हमलों का सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा है। मंगलवार को ही चेन्नई हवाई अड्डे पर 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 6 प्रस्थान (डिपार्चर) और 5 आगमन (अराइवल) करने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इनमें कुवैत, मस्कट, अबू धाबी (2) और दोहा (2) की उड़ानें थीं, जो इंडिगो और कतर एयरवेज द्वारा संचालित थीं। दोहा (2), कुवैत (2) और अबू धाबी से आने वाली कतर एयरवेज, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी रद्द हुई हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि अगर क्षेत्रीय तनाव जारी रहा तो उड़ानों को आगे भी रद्द किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रभावित देशों की यात्रा से पहले अपनी एयरलाइंस से नवीनतम अपडेट लें। इसके अलावा, थाईलैंड से दोहा जा रही कतर एयरवेज की तीन उड़ानें कतर के airspace में प्रवेश न दिए जाने के कारण मंगलवार तड़के 2 बजे चेन्नई में उतरने को मजबूर हुईं। लंदन, दुबई, बहरीन, अबू धाबी, शारजाह और सिंगापुर सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण देरी का सामना करना पड़ा।

हवाई क्षेत्र बंद किए गए

ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव और अमेरिकी हवाई हमलों के बाद सुरक्षा की दृष्टि से airspace बंद किए गए हैं। तनाव बढ़ने और उड़ान मार्गों के प्रभावित होने के कारण चेन्नई हवाई अड्डा हाई अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रख रहा है। यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए एयरलाइंस और नियामक एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

 

Also Read: OP Sindoor ने सभी लक्ष्य पूरे किए, आतंकियों के मन में खौफ भरा’- Rajnath Singh

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।