पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर तथा पाले का प्रकोप जारी रहा तथा अगले 48 घंटों के बाद इससे राहत की संभावना है लेकिन लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
मौसम केन्द के अनुसार क्षेत्र में अगले दो दिन बाद शीतलहर से राहत मिलने के आसार हैं,लेकिन कहीं -कहीं घने कोहरे के आसार हैं। पंजाब तथा हरियाणा में आदमपुर,नारनौल,हिसार,सिरसा सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।पाले के कारण कहीं कहीं पारा शून्य के आसपास पहुंच गया।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ प्रभजोत कौर सिद्दू ने आज बताया कि पंजाब में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है जिससे न्यूनतम पारे में करीब तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले तीन – चार दिनों तक रात को कोहरा पड़गा।उन्होंने किसानों को खास तौर पर इस दौरान रात के वक्त खेतों में पानी लगाना चाहिए।
Modi सरकार खुले आम निजता के अधिकार का कर रही है हनन – Congress
डा। सिद्दू ने बताया कि जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हिमपात के कारण शीत लहर के प्रचंड होने का असर पंजाब पर भी देखने को मिलेगा।लोगों को ठंड से बचाव का उपाय करना चाहिये ताकि खुश्क मौसम उनकी सेहत को नुकसान न पहुंचाए।
पंजाब में आदमपुर का पारा शून्य दशमलव नौ डिग्री,हरियाणा में हिसार,नारनौल तथा सिरसा का पारा दो डिग्री,बठिंडा दो डिग्री, अमृतसर,हलवारा तथा लुधियाना क्रमश: तीन डिग्री,करनाल तीन डिग्री,रोहतक तथा पठानकोट चार डिग्री, पटियाला छह डिग्री, और भिवानी का पारा छह डिग्री रहा।
दिल्ली का पारा चार डिग्री तक गिर गया। जम्मू चार डिग्री और श्रीनगर का पारा शून्य से नीचे चार डिग्री रहा।हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।
मनाली,कल्पा,भुंतर,सुंदरनगर और सोलन का पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।कांगडा तीन डिग्री, धर्मशाला छह डिग्री,मंडी छह डिग्री, शिमला पांच डिग्री,नाहन चार डिग्री, उना दो डिग्री रहा।


Download Android App
Download iOS App



