लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संविधान पर कथित हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि संविधान की नई प्रतियां जो राजनेताओं को सौंपी गईं। नए संसद भवन के उद्घाटन दिवस पर ‘समाजवादी धर्मनिरपेक्ष’ शब्द नहीं है। के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेना ने भी कहा, “संविधान की जो कॉपी सांसदों को दी गई उसमें सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द गायब है
कांग्रेस पर जरुरी मुद्दों पर से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप
इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जवाब दिया जा चुका है, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा, “संविधान की जो असली कॉपी है वो दी गई है और इस पर कल जवाब भी दिया जा चुका है,” वहीं, बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, “ये मुद्दे से भटकाने की कोशिश है, बीजेपी को संविधान में विश्वास रखती है।”
भाजपा सरकार संविधान विरोधी
टीएमसी सांसद ने आगे कहा, मेरा सवाल ये है कि बिना किसी चर्चा के ये बदलाव कैसे किया गया, टीएमसी इसका विरोध करेगी, भाजपा सरकार संविधान विरोधी है, इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सवाल करते हुए कहा था, “संविधान की जो नई प्रतियां 19 सितंबर को हमें दी गईं, जिन्हें हम अपने हाथों में पकड़कर नए संसद भवन में प्रवेश कर गए, इसकी प्रस्तावना में ‘सोशलिस्ट सेक्युलर’ शब्द नहीं है।” संविधान को एक सोची समझी साजिश के तहत बदला जा रहा है।”


Download Android App
Download iOS App



