विपक्षी गठबंधन अब तक अपनी दो बैठक कर चुका है जाए इसकी शुरुआत पटना में हुई थी वही इसकी दूसरी बैठक 18 जुलाई के दिन बेंगलुरु में हुई। बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान इस गठबंधन को एक नया नाम दिया गया इंडिया यह वही नाम है, जिसको लेकर आजकल भारत देश में जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। इंडिया गठबंधन अपने हर बैठक में नई नई रणनीतियों पर चर्चा कर रहा है, फिर चाहे वह बीजेपी को घेरे में लेना हो या फिर सत्ता से बाहर करना हो। लेकिन अब की बार विपक्षी गठबंधन इंडिया अपने तीसरे बैठक को सितंबर तक टाल सकता है क्योंकि इस बीच मणिपुर मुद्दा अपने चरम पर है। रिपोर्ट की माने तो कई नेताओं का इसमें शामिल न होने के कारण भी इस बैठक को टाला जा सकता है। खबरों की माने तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। और विपक्षी दलों की अगली बैठक आर्थिक राजधानी मुंबई में ही होगी।
मुंबई में होगी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक
शरद पवार अगस्त के महीने में किसी भी दिन महाराष्ट्र का दौरा कर सकते हैं। इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि 25और 26 अगस्त को होने वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बैठक के लिए नेतागण उस दिन और उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं जब सभी उपलब्ध हो। आजकल विपक्षी दल का एक मणिपुर का दौरा कर रहा है यहां वह मणिपुर के लोगों के दुख दर्द और पीड़ा को जानने के लिए उनके साथ मुलाकाते कर रहा है। जिसमें इस गठबंधन के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहां है कि उन्होंने 4 शिविरों के साथ मुलाकात की। उनका यह भी कहना था कि वह हिंसा प्रवाहित जगह पर तो नहीं जा सके लेकिन उन्होंने उन महिलाओं के परिवारों से बात की जिन्हें मणिपुर में नग्न अवस्था में दौड़ाया जा रहा था।
दल का एक ही नारा सत्ता से है बीजेपी को हटाना!
विपक्षी गठबंधन में 26 ऐसे दल मौजूद है जो कभी एक दूसरे के साथ रहना भी नहीं चाहते थे जिसने टीएमसी से ममता बनर्जी डीएमके से एमके स्टालिन आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल भगवंत मान राघव चड्ढा जैसे कई तमाम नाम इसमें शामिल है इसमें एक उभरा हुआ नाम कांग्रेस का भी है। ये सभी एकजुटता का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार को इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में गिराने का दावा कर रही है। बीजेपी को सत्ता से हटाकर खुद प्रधानमंत्री के गद्दी पर बैठना का सपना लेकर ये विपक्षी दल अभी तक ये सुनिश्चित नहीं कर पाया की उनके पार्टी से अगला प्रधानमंत्री का चेहरा किसका होगा।


Download Android App
Download iOS App



