74वें गणतंत्र दिवस पर इस बार ये नया देखने को मिलेगा

Summary :

आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर आज तिरंगा फहराएंगी। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर आज तिरंगा फहराएंगी। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मेरी कामना है कि हम देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।
अंग्रेजों की तोप से नहीं भारतीय तोप से देंगे सलामी 
गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है। अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी। जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं। लेकिन अब इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी जाएगी। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं।
BSF की ऊंट टुकड़ी में पहली बार दिखेंगी महिला अफसर
गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं। इनमें आर्मी के 3 और एयरफोर्स और नेवी की एक-एक मेंबर्स शामिल होंगे।
इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो, एयर-फील्ड ऑपरेशन में एक्सपर्ट
इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्पेशल गरुड़ कमांडो फोर्स भी परेड में नजर आएगी। 2004 में बनी इस स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा 72 हफ्तों तक चलती है। अभी इस फोर्स में 1780 कमांडो हैं। ये एंटी टेरर ऑपरेशन और एयर-फील्ड डिफेंस में एक्सपर्ट होते हैं।
फ्लाई पास्ट में पहली और आखिरी बार दिखेगा विंग्ड स्टैलियन
फ्लाई पास्ट में 44 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 9 राफेल भी रहेंगे। इनके अलावा C-17, C-130, सुखोई-30 भी फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। ये नेत्र, बजरंग, वर्टिकल चार्ली, ध्वज, रुद्र, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, गरुड़, अमृत और त्रिशूल फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे। खास बात ये है कि नेवी का इल्यूसिन IL-38 पहली और आखिरी बार परेड में शामिल होगा।

Desk Team