दिल्ली हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन तृणमूल सदस्य नें हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाये। पार्टी सांसदों ने आंखों में पट्टी बांध मुंह पर चुप्पी साधे हुए धरना दिया।
टीएमसी सांसदों ने कहा कि दिल्ली हिंसा के मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। वे सरकार से इस पर जवाब देने की मांग कर रहे है। उत्तर पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए।

विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर चर्चा करने के लिए भी नोटिस दिया है। नोटिस देने वालों में एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी), पी के कुन्हालीकुट्टी (मुस्लिम लीग), इलामरम करीम (माकपा) और बिनय विश्वाम (भाकपा) आदि हैं।


Download Android App
Download iOS App



