सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए पहली बार इजराइल यात्रा पर जाएंगे भारतीय सेना प्रमुख नरवणे

Summary :

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भारत-इजराइल के बीच सैन्य संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पाँच दिवसीय यात्रा पर जाएगे।

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भारत-इजराइल के बीच सैन्य संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पाँच दिवसीय यात्रा पर जाएगे।  जनरल नरवने वरिष्ठ इजराइली सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह भारत-इजराइल रक्षा संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों
सेना प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से इजराइल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।वह सेवा प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे और इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के मुख्यालय का दौरा करेंगे।पिछले दो महीनों में, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए अलग-अलग इजराइल का दौरा किया है।
रक्षा सचिव की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक व्यापक 10-वर्षीय रोडमैप तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया था।तेल अवीव, इजराइल में आयोजित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 15वीं बैठक के दौरान यह निर्णय आया। बैठक की सह-अध्यक्षता कुमार और इजराइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर एशेल ने की थी।

Desk Team