Today’s Corona Update : पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,283 नए केस, इतने मरीजों की हुई मौत

Summary :

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,283 नए मामले सामने आने और 437 मरीजों के जान गंवाने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,45,35,763 हुई जबकि मृतकों की संख्या 4,66,584 पर पहुंच गयी है।

भारत में कोविड महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,283 नए मामले सामने आने और 437 मरीजों के जान गंवाने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,45,35,763 हुई जबकि मृतकों की संख्या 4,66,584 पर पहुंच गयी है। 
 दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 437 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,66,584 पर पहुंच गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं।
पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गयी
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गयी है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गयी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो गई थी
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Desk Team