TOP 5 NEWS : PM नरेंद्र मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट FOB का करेंगे उद्घाटन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज शाम करीब 5:30 बजे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे, साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुट-ओवर ब्रिज (FOB) का उद्घाटन करेंगे।

1 PM नरेंद्र मोदी साबरमती रिवरफ्रंट FOB का करेंगे उद्घाटन,ब्रिज की कई खासियत 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज शाम करीब 5:30 बजे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे, साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुट-ओवर ब्रिज (FOB) का उद्घाटन करेंगे। पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच फुटओवर ब्रिज के निर्माण में कई बारीकियों का ध्यान रखा गया है। 
2  सोनाली फोगाट डेथ केस में बड़ा एक्शन, क्लब मालिक गिरफ्तार
टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है इस केस में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. फोगाट का पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं। 
3 PM मोदी के दौरे से पहले कच्छ के मधापार में हिंसा, धार्मिक स्थल और दुकानों में तोड़फोड़ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार (आज) से दो दिन के गुजरात दौरे से पहले कच्छ के भुज कस्बे के मधापार गांव में हिंसा का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई. जानकारी के मुताबिक दूध की फेरी करने वाले युवक परेश राबारी की हत्या कर दी गई। 
4  झारखंड में सियासी संकट, हेमंत सोरेन ने तीसरी बार बुलाई यूपीए विधायकों की बैठक
हेमंत सोरेन सरकार पर संकट गहरा गया है। खनन पट्टे मामले में चुनाव आयोग ने उनकी विधायकी रद्द करने की रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है। राज्यपाल कभी भी अपना फैसला दे सकते हैं। ऐसे में सूबे की राजनीति में गहमागहमी का माहौल है। 
5 Munawar Faruqui का दिल्ली शो कैंसिल, विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस कमिश्नर को लिखा था लेटर 
 दिल्ली पुलिस के लाइसेंस यूनिट ने मुनव्वर फारूकी की रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया है. कॉमेडियन ने दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए परमिशन की मांग की थी।  उनका शो 28 अगस्त 2022 को दिल्ली के सिविक सेंटर में होने वाला है।  इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने यूनिट को रिपोर्ट देते हुए कहा था कि मुनव्वर के शो से ‘इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द्र पर असर पड़ेगा। 

Desk Team