TOP 5 NEWS : आज मिलेगा देश को 15वां राष्ट्रपति, 25 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण

Summary :

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है ड्रैगन अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर नया हाईवे बनाने की योजना बना रहा है


1 भारत को बॉर्डर पर घेरने के चीन कर रहा नई चालाकियां , LAC पर बनाएगा हाईवे, डोकलाम में बसाया गांव 
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है ड्रैगन अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर नया हाईवे बनाने की योजना बना रहा है, एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को इस बारे में बताया गया है। 
2 देश को आज 11 बजे तक  मिलेगा 15वां राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 18 जुलाई को हुई वोटिंग में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए। इनमें से 719 सांसद थे, जबकि 9 विधायकों को भी संसद भवन में वोटिंग की अनुमति मिली थी
3 सोनिया गांधी से आज ED करेगी पूछताछ, दिल्ली के कई रास्तें हो सकते है बंद 
दिल्ली में जिन लोगों का ऑफिस है या जो लोग दिल्ली के रास्ते अपने ऑफिस के लिए जाते हैं गुरुवार को उन्हें कई जगह पर ट्रैफिक जाम या रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आज नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा।
4 कोरोना के बाद अब महंगाई की मार, करोड़ों लोग होने वाले हैं गरीब 
आर्थिक मोर्चे पर दुनिया की चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले कोरोना महामारी ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुश्किल हालात पैदा किया अब दुनिया महंगाई की मार से परेशान है और वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा सिर पर है इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालिना जियॉर्जिएवा ने महंगाई को लेकर एक ऐसी चेतावनी दी है। 
5 राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पंजाब से लेकर बिहार तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए एक येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि राज्य भर में पिछले 24 घंटों में 10 मिमी से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अब अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर और हनुमानगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Desk Team