आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज का दिन भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मना रहा है। मैं देश के सपूत और क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को आदरपूर्वक नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर की ये तारीख भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है। मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि इसे 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का सौभाग्य मिला। जनजातीय गौरव दिवस के जरिए देश की जनजातीय विरासत पर गर्व और आदिवासी समाज के विकास का संकल्प इसी ऊर्जा का हिस्सा है।
भारत की है 21वीं सदी, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे भगवान राम के आदर्श और मूल्य : गडकरी
पीएम मोदी ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक थे, इतना ही नहीं है। वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा, भारत के जनजातीय समाज ने अंग्रेजों को विदेशी शासकों को दिखा दिया था कि उनका सामर्थ्य क्या है। आदिवासी समाज में शौर्य भी है, प्रकृति के साथ सहजीवन और समावेश भी है। इस भव्य विरासत से सीखकर भारत को अपने भविष्य को आकार देना है।


Download Android App
Download iOS App



