बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुसाइड केस लगातार बढ़ रहे है। ऐसे ही एक और चमकते सितारे ने अपनी जान ले ली है, जी हां हम बात एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की कर रहे है। तुनिशा शर्मा ने महज 20 साल के उम्र में अपनी जान ले ली और इस दुनिया को हमेशा में लिए अलविदा कह दिया है। लेकिन बहुत से सवाल अब तुनिशा की मौत पर उठ रहे है और शक के घेरे में है तुनिशा का बॉयफ्रेंड शीजान खान। बता दें शीजान खान से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और वसई पुलिस भी जांच में कही पीछे हटती नजर नहीं आ रही है।
शीजान खान से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही
जानकरी के अनुसार पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि आखिरकार कुछ समय में ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने अपनी जान लेने की ठान ली। कहा जा रहा है कि तुनिशा और उनके बॉयफ्रेंड में काफी समय से झड़गा चल रहा था जिसकी वजह से तुनिशा काफी परेशान थी यही आपको बता दें इस केस में अब जांच इस एंगल से भी हो रही है कि कही तुनिशा के उपर धर्म बदलने का दवाब तो नहीं था।
तुनिशा और उनके बॉयफ्रेंड में काफी समय से झड़गा चल रहा था
सूत्रों के मुताबिक शीजान ने शुरुआती तौर पर जो बयान दिया है उसमें इस बात का खुलासा किया है कि दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे ये सच है, लेकिन दोनों के धर्म अलग थे और उम्र में बड़ा अंतर था। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप किया था। फिलहाल अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ था कि तुनिशा ने अपनी जान लेने ले ली की और इसी सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस ढूंढ रही है जिसमें धर्म का एंगल भी जोड़ लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



