कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, वो कई बार अपने भाषण के दौरान कई ऐसे बाते बोल जाते हैं जो कि काफी हास्यपद होता हैं,और इस बात का फायदा विपक्षी दल उठाते हैं। इस बार राहुल गांधी ने हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर निशाना साधा, जिसके बाद राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आप को किवारे कर लिया है।
उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान से अपने आप को किया किनारे
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि वह सावरकर का सम्मान करते हैं। राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की आलोचना करने और विवाद छिड़ने के दो दिन बाद उद्धव ठाकरे का यह बयान सामने आया है।
हालांकि, ठाकरे ने कहा कि शिवसेना देश में आजादी के लिए गांधी की यात्रा का समर्थन करती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह यात्रा के एक हिस्से के रूप में कांग्रेस द्वारा शेगांव में आयोजित रैली में शामिल नहीं हो सकते हैं। बता दे, कांग्रेस ने ठाकरे के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को आमंत्रित किया था।
उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका पर उठाए सवाल
ठाकरे ने कहा, ‘राहुल गांधी ने वीर सावरकर के बारे में जो कहा उससे हम सहमत नहीं हैं। हम सावरकर का सम्मान और प्यार करते हैं, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों और सावरकर पर हमसे सवाल करने से पहले आपको हमें पहले यह बताना चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका और योगदान क्या था। आजादी की लड़ाई के वक्त हम नहीं थे, लेकिन आरएसएस था। आजादी की लड़ाई में इस संगठन की कोई भूमिका नहीं थी।
सावरकर के जीवन के साथ आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की शहादत की तुलना करते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि जो भाजपा और आरएसएस के आदर्श हैं, उन्होंने अंग्रेजों को दया याचिकाएं लिखीं। कांग्रेस ने मुंडा को सम्मान किया, जिन्होंने बिना हारे मौत का सामना किया। राहुल गांधी की इस टिप्पणी बाद के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना ने भी अपनी नाराजगी जताई।
बता दें कि बुधवार को भाजपा के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए उस समय निशाना साधा था, जब राहुल गांधी हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर पर टिप्पणी कर रहे थे।
वहीं इस पूरे मामले पर शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने बुधवार को मांग की थी कि, सावरकर के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए महाराष्ट्र में ही भारत जोड़ो यात्रा को रोक देना चाहिए। उन्होंने ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर दादर के वीर सावरकर मेमोरियल हॉल में एक व्याख्यान श्रृंखला में शिंदे और फडणवीस से यह मांग की।


Download Android App
Download iOS App



