Scorpio या Auto समझ नहीं आया तो नेटिजन्स ने कर दिया नामकरण ‘Scorpito’

Summary :

भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है, इन्हीं टैलेंट का इस्तेमाल कर कुछ लोग ऐसा जुगाड़ बनाते है, जिसे देखकर हर कोई हैराना हो जाता है। हालांकि कभी-कभी कुछ टैलेंट को देखकर लोगों को हंसी भी आ जाती है। अब ऐसा ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इस शख्स ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाकर ऐसा कुछ बना दिया है कि एक पल के लिए ये लोगों की आंखों को धोखा देने में कामयाब हो जाता है। इंस्टाग्राम पर @manish_tyagi_210 नामक अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है,…

भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है, इन्हीं टैलेंट का इस्तेमाल कर कुछ लोग ऐसा जुगाड़ बनाते है, जिसे देखकर हर कोई हैराना हो जाता है। हालांकि कभी-कभी कुछ टैलेंट को देखकर लोगों को हंसी भी आ जाती है।

अब ऐसा ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इस शख्स ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाकर ऐसा कुछ बना दिया है कि एक पल के लिए ये लोगों की आंखों को धोखा देने में कामयाब हो जाता है।

इंस्टाग्राम पर @manish_tyagi_210 नामक अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इस वीडियो में एक अजीबोगरीब तीन चक्का गाड़ी नजर आती है। दरअसल, वीडियो मे शख्स इस गाड़ी के पिछले हिस्से की सफाई करता नजर आता है। पीछे से ये स्कॉर्पियो कार नजर आती है, लेकिन जैसे ही कैमरे का एंगल घूमता है कार की जगह यहां एक ऑटो खड़ा दिखाई देता है। पीछे से स्कॉर्पियो लुक वाले इस ऑटो रिक्शा को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Tyagi (@manish_tyagi_210)


बता दें, इस वीडियो को अभी तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स करने से नहीं रुक रहें। एक यूजर ने लिखा, ‘Scorpio + Auto = scorpito’। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, चालान होगा इसका। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘पक्का ससुराल से मिला है मेरे दोस्त को’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘अरे ये कार तो मैंने अपने शहर में देखी है।’ जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘Scorpio from Meesho’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid