केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को ठाणे की यात्रा की।
उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाया और कहा कि जिन लोगों ने देश को तोड़ने का काम किया, वे अब इस तरह की यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।
भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में कल्याण संसदीय सीट की तीन दिवसीय अपनी यात्रा के दौरान ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्र में पार्टी संगठन को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



