उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने आज कहा कि गांव के स्कूलों में गणित और विज्ञान विषयों के अच्छे शिक्षकों को कायम रखना खासा मुश्किल होता जा रहा है और इन स्कूलों की उच्च कक्षाओं में यह विषय विद्यार्थियों को नहीं दिये जा रहे हैं। उप राष्ट्रपति यहां 100 डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ करने आये थे ।
इस समारोह को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘गांव के स्कूलों में गणित और विज्ञान विषयों के अच्छे शिक्षकों को कायम रखना बेहद मुश्किल होता जा रहा है । इससे इन स्कूलों में गणित और विज्ञान विषय उच्च कक्षा के विद्यार्थियों को नहीं दिया जा रहा है। समाज के उचित विकास के लिये यह असंतुलन अवश्य दूर किया जाना चाहिये।’’
असम में स्कूल पहुंचने के लिए बर्तनों में बैठकर नदी पार करने को मजबूर हैं छोटे-छोटे बच्चे
इसके साथ ही उन्होने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब डिजिटल माध्यम अपनाने के कारण स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल कक्षाओं के वातावरण में विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों को समझने में आसानी होगी। डिजिटल तकनीक के जरिये लोगों को स्मार्ट मोबाइल फोन पर ज्ञान पहुंचाया जा सकता है।
नायडू ने कहा कि मैं जानता हूं कि आप विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दे सकते हैं, यह अच्छा है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना चाहिये के आपके बच्चे को अंग्रेजी से पहले उसकी मातृभाषा आना चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



