केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और लखनऊ में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में उनसे प्रभावी कदम उठाने को कहा।
लखनऊ के गोमती नगर में चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकने पर शनिवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने 38 वर्षीय विवेक तिवारी को गोली मार दी।
गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘लखनऊ में हुए विवेक तिवारी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई है। मैंने मुख्यमंत्री को इस प्रकरण में प्रभावी एवं न्यायोचित कारवाई करने के लिए कहा है।
लखनऊ शूटआउट मामले में विपक्ष ने मांगा CM योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सिंह ने मामले में मुख्यमंत्री से सख्त कदम उठाने को कहा।
गृह मंत्री लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हैं।
एप्पल में काम करने वाले विवेक तिवारी की सहयोगी सना खान की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त सना खान उनके साथ ही थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच भी करायी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



