उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आयोजित होने वाले दो दिवसीय एएसईएम शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एशिया-यूरोप मीटिंग (एएसईएम) एशिया और यूरोप के देशों के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ”साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” विषय के साथ 13वां शिखर सम्मेलन 25 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में वेंकैया नायडू भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



