दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, चल रही तेज हवाएं, IMD ने जताया बारिश का अनुमान

Summary :

देश में इस बार गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है, फरवरी माह में ही गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़े हैं। फरवरी महीना 146 सालों के दौरान सर्वाधिक गर्म रहा है

देश में इस बार गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है, फरवरी माह में ही गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़े हैं। फरवरी महीना 146 सालों के दौरान सर्वाधिक गर्म रहा है। हालांकि मार्च का आगाज होते ही कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम सुहावना नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में गरज के साथ बारिश हो सकती है।  
राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट 
Weather took a turn in Delhi-NCR Rain after thunderstorms - दिल्ली-एनसीआर  में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद गरज के साथ आई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है। इस दौरान तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश/बर्फबारी की संभावना
Weather update Today Scattered to fairly widespread rainfall or snowfall  likely over western region during Feb 8 and 10 - Weather update Today:  कश्मीर सहित इन जगहों पर बर्फबारी, UP में कोहरा,
मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च से 2 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा हल्की बारिश/बर्फबारी एक से दो मार्च के दौरान श्रीनगर-जम्मू, सिंथन टॉप, सदना टॉप आदि जैसे इलाकों में परिवहन को प्रभावित कर सकती है।
यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य
up weather update drought no enough monsoon rain in any district forecast -  UP Weather: यूपी पर मंडराने लगी सूखे की छाया, 50 जिलों में हालत खराब; सिर्फ  16 जिलों पर हुई
मौसम विभाग ने बताया है कि आज यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा, साथ ही मौसम में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, दिल्ली से सटे यूपी के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी हवाओं के कारण बिहार का न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो इस दौरान सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड रहेगी।

Desk Team