ED ने तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर की छापेमारी

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम पश्चिम बंगाल के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा नेता शाहजहां शेख के आवास पर पहुंची है। बता दें राशन बांटने के घोटाले में ED छानबीन कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तृणमूल नेता के घर ED फिर मारने पहुंची रेड राशन बांटने के घोटाले मामले में ED कर रही छानबीन इस बार भारी सुरक्षा के साथ पहुंची ED अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर तलाशी की अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम पश्चिम बंगाल के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा नेता शाहजहां शेख के आवास पर पहुंची है। बता दें राशन बांटने के घोटाले में ED छानबीन कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • तृणमूल नेता के घर ED फिर मारने पहुंची रेड
  • राशन बांटने के घोटाले मामले में ED कर रही छानबीन
  • इस बार भारी सुरक्षा के साथ पहुंची ED

अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर तलाशी की

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों के रूप में दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में संदेशखाली इलाके में शेख के आवास के दरवाजे तोड़े।ईडी अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आज शेख के आवास की तलाशी ले रहे हैं। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।’’उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश करने के बाद ईडी अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और तलाशी शुरू कर दी।

इससे पहले भी ED ने शाहजहां शेख के आवास पर की थी छापेमारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने शेख के आवास में कमरों, रसोई और दराजों की तलाशी ली। अलमारियों को तोड़ कर खोला गया और तलाशी ली गई।अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक हमारे अधिकारियों को घर के अंदर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं मिला। ऐसा लगता है कि दस्तावेज इस घर से कहीं और पहुंचा दिए गए हैं। हमारा तलाशी अभियान अब भी जारी है। हमारे अधिकारी इमारत की दूसरी मंजिल पर चीजों की तलाश कर रहे हैं।’’समझा जाता है कि जांच अभियान के तहत अपनी अगली कार्रवाई को लेकर वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे।

तृणमूल कांग्रेस नेता के आवास में प्रवेश करने से रोक दिया

इस बीच, केंद्रीय बलों के साथ-साथ बशीरहाट जिला पुलिस और स्थानीय नजात थाने के पुलिसकर्मी परिसर के बाहर और इमारत के मुख्य द्वार की ओर जाने वाले रास्ते पर पहरा देते हुए पाए गए।इससे पहले ईडी अधिकारियों को स्थानीय पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता के आवास में प्रवेश करने से रोक दिया था, जिसके बाद पुलिस को वहां ‘‘तलाशी अभियान चलाने का आदेश’’ दिखाया गया।

तलाशी अभियान चलाने के लिए आदेश देखना आवश्यक

बशीरहाट जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर किसी भी स्थान पर तलाशी अभियान चलाने के लिए आदेश देखना आवश्यक है। यही नियम है। उन्होंने आदेश दिखाया और उसके बाद हमने उन्हें गेट तोड़ने और अंदर तलाशी शुरू करने की अनुमति दी। हम उनके साथ सहयोग करेंगे और देखेंगे कि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।’

हमले में तीन अधिकारी हुए थे घायल

पांच जनवरी को तृणमूल कांग्रेस नेता के आवास में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान ईडी अधिकारियों के एक दल पर भीड़ ने हमला कर दिया था।हमले में तीन अधिकारी घायल हो गये थे। जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। शेख अब तक फरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team