कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है और ये नफरत ही देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है।
BJP की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक :राहुल
गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा,‘‘मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है। ये नफरत ही बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है। देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते।’’ कांग्रेस नेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे रोज अपने आस-पास बढ़ती इस नफरत को भाइचारे से हरायें। उन्होंने कहा,‘‘रोज अपने आस-पास बढ़ती इस नफरत को भाईचारे से हराएंगे- क्या आप मेरे साथ हैं?’’
राहुल ने किया ट्विटर पोल- ‘भाजपा की सबसे बड़ी कमियां’
बता दें कि राहुल ने जनता से भाजपा की सबसे बड़ी कमियों के बारे में पूछते हुए एक ट्विटर पोल किया था। जिसमें 4 विकल्प थे ‘बेरोजगारी’, ‘कर उगाही’, ‘मुद्रास्फीति’ और ‘घृणा का माहौल’। सर्वेक्षण में 347,396 वोट मिले, जिसमें 35 प्रतिशत लोगों ने अंतिम विकल्प चुना, जो केंद्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता थी। पोस्ट के अनुसार, सरकार की दूसरी सबसे बड़ी विफलता बेरोजगारी थी, जिसमें 28 प्रतिशत लोगों ने इसके लिए मतदान किया।
मैं भी यही मानता हूँ कि भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है।
और ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार है। देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते।
रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं?#NoHate https://t.co/Bzc7IMruXQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 16, 2022
देश से बेरोजगारी हटाना PM मोदी की जिम्मेदारी
17.2 प्रतिशत लोगों ने कराधान के लिए मतदान किया, जबकि 19.28 प्रतिशत ने कहा कि मुद्रास्फीति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी थी। राहुल ने सोमवार को बेरोजगारी को देश का गंभीर संकट करार देते हुए कहा था कि इसका समाधान करना पीएम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “बेरोजगारी एक बहुत गहरा संकट है – इसे हल करना प्रधान मंत्री की जिम्मेदारी है। देश जवाब मांग रहा है, बहाने बनाना बंद करो।”


Download Android App
Download iOS App



