लंदन के फेमस लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इसी मैच के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बॉर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। लेकिन इंग्लिश बोर्ड का वार्न को श्रद्धांजलि देने का ये तरीका सबसे अलग था। दरअसल मैच के 23वें ओवर के दौरान 23 सेकंड तक खेल को रोका गया और मैदान पर मौजूद दर्शक समेत हर एक खिलाड़ी ने 23 सेकंट तक तालियां बजाकर इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। दरअसल शेन वार्न की जर्सी का नंबर भी 23 था।
.jpg)
वहीं मैच के शुरू होने से पहले ईसीबी ने वार्न को याद करते हुए एक और दिल जीतने वाला बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए लॉर्ड्स के कमेंट्री बॉक्स का नाम उनके नाम पर करने का फैसला लिया। इससे पहले यह कमेंट्री बॉक्स पहले द सकाई कमेंट्री बॉक्स के नाम से जाना जाता था।
.jpg)
आपको बता दें, शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में हुआ था। क्रिकेट के सबसे महान लेग स्पिनरों में शामिल वार्न ने 708 विकेट सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में लिए थे। वे ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। वहीं 293 वनडे इंटरनेशनल विकेट भी इस महान लेग स्पिनर के नाम दर्ज हैं, जबकि वे 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी थे।


Download Android App
Download iOS App



