‘यात्रा के दौरान कौन सी सनस्क्रीन क्रीम लगाते हैं? सवाल पर राहुल ने दिया ये जवाब

Summary :

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” का आज 41वां दिन है। यात्रा कर्नाटक के बाद मंगलवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में लोगों से मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं।

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” का आज 41वां दिन है। यात्रा कर्नाटक के बाद मंगलवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में लोगों से मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक पूछता है कि ‘यात्रा के दौरान टैनिंग से बचने के लिए आप कौन सी सनस्क्रीन क्रीम लगाते हैं?’ इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं उसे इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं।
कर्नाटक में यात्रा के दौरान एक स्थानीय युवक से बातचीत में युवक ने राहुल से उनकी स्किन को लेकर सवाल किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए राहुल का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान एक महिला भी उनसे कहती है कि टैनिंग तो हुई है। इस बीच एक आदमी की आवाज सुनाई देती है जो कहता है कि मेरा बेटा भी यही बात कह रहा था सर… और फिर सब लोग हंसने लगते हैं। इसी बीच राहुल बोलते हैं मां ने भेजी है सनस्क्रीन क्रीम पर में लगता नहीं हूं।


इसके बाद वीडियो में आगे राहुल कहते हैं कि हम विपक्ष का काम कर रहे हैं। हमारे पास सड़क पर उतरने और सीधे जनता से मिलने के अलावा और कोई चारा नहीं है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये सोचते हैं कि एक बार कब्जा कर लिया तो हिन्दुस्तान चुप हो जाएगा। यह उनकी गलतफहमी है। देश चुप नहीं होने वाला है, बल्कि लड़ जाएगा।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 41वें दिन आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरु हुई। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई यात्रा कश्मीर तक जानी है। इस दौरान राहुल समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता के राज्यों में पद यात्रा करेंगे। 

Desk Team