सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 अगस्त को ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार सात अगस्त को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। वहीं, राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने में हुई देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बहाली में हुई देरी का कारण बताया है।
प्रह्लाद जोशी ने कहा, “लोकसभा स्पीकर ने आज फैसला लिया है। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही सदस्यता बहाल कर दि।”
मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं-अखिलेश
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं में उत्सा देखने को मिला और पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओं ने मिठाइयां खिला कर एक-दूसरे से खुशिया साझा की । वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं राहुल गांधी को उनकी बहाली पर बधाई देता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं। इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है।


Download Android App
Download iOS App



