WPL 2 : Delhi Capitals ने रोका RCB का विजय रथ

Summary :

बेंगलुरु, 29 फरवरी (भाषा) कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार अर्धशतकीय पारी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के काम नहीं आ सकी जिससे Delhi Capitals महिला टीम ने गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में 25 रन से जीत दर्ज की। HIGHLIGHTS Delhi Capitals ने Royal Challengers Bangalore को 25 रन से हराया  शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक स्मृति मंधना की 74 रन की पारी गई बेकार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मंधाना ने 43 गेंद में…

बेंगलुरु, 29 फरवरी (भाषा) कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार अर्धशतकीय पारी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के काम नहीं आ सकी जिससे Delhi Capitals महिला टीम ने गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में 25 रन से जीत दर्ज की।

HIGHLIGHTS

  • Delhi Capitals ने Royal Challengers Bangalore को 25 रन से हराया 
  • शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
  • स्मृति मंधना की 74 रन की पारी गई बेकार

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मंधाना ने 43 गेंद में 74 रन की तेज पारी खेली जिसमें 10 चौके और तीन छक्के जड़े थे लेकिन उनके अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। इस तरह पहले दो मैच में जीत दर्ज करने वाली आरसीबी की जीत की लय टूट गयी। मंधाना के अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरूआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। मंधाना और सोफी डेविने (23 रन) ने पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरूआत करायी जिससे लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं दिख रहा था। नौंवे ओवर में डेविने के आउट होने पर यह भागीदारी टूटी जिसके बाद मंधाना ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (13 गेंद, 19 रन, दो छक्के) के साथ 45 रन जोड़े, पर वह मारिजाने काप (35 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गयीं। घोष ने लगातार दो छक्के जड़कर उम्मीदें जगायीं लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुई, तब स्कोर तीन विकेट पर 138 रन था। टीम ने इसके बाद छह विकेट 30 रन के अंदर गंवा दिये। बायें हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके और अरूंधती रेड्डी ने दो विकेट प्राप्त किये।
इससे पहले शेफाली ने 31 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जमाये। उन्होंने कप्तान मेग लेनिंग के शुरू में ही आउट होने के बाद एलीस कैप्से (6 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी निभायी।मरिजाने काप ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 32 रन तथा जेसन जोनासेल ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाये। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी निभायी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आल राउंडर एलिसे पैरी के बीमार होने कारण आराम कराना पड़ा और उनकी जगह नादिने डि क्लर्क को शामिल किया। शेफाली जब दो रन के स्कोर पर थीं, तब तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने उन्हें जीवनदान दिया। शेफाली ने बायें हाथ की स्पिनर सोफ मोलिनेक्स पर लगातार गेंद पर एक चौका और एक छक्का जड़ा। कैप्से का शॉट चयन शानदार रहा, उन्होंने रिवर्स स्वीप और स्कूप शॉट से रन जुटाये। शेफाली ने इस सत्र में दूसरा अर्धशतक ऑफ स्पिनर श्रेयंका पर मिड विकेट पर छक्का जड़कर पूरा किया। लेकिन वह अगली ही गेंद पर आउट हो गयी। वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में मिड विकेट पर जॉर्जिया वारेहैम को कैच दे बैठीं। डि क्लर्क ने फिर शानदार यॉर्कर से कैप्से को आउट किया और जेमिमा रोड्रिग्स एक भी रन जोड़े बिना आउट हो गयीं पर काप और जोनासेन ने 14वें से 18वें ओवर तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस जीत के साथ Delhi Capitals WPL 2 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच चुकी है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.