तमिलनाडु के रहने वाले युवा भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।दीनदयालन 18 वर्ष के थे। वह 83वीं सीनियर राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शिलांग जा रहे थे। वह अपने तीन साथियों के साथ कार से गुवाहाटी से शिलांग जा रहे थे जब विपरीत दिशा से आ रहा एक 12-पहिया ट्रेलर सड़क के डिवाइडर से होकर कार से टकराकर खाई में गिर गया।
रैकिंग स्तर पर कई खिताब जमाया था कब्जा
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की विज्ञप्ति के अनुसार, चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीनदयालन को नोंगपोह सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
उनके साथियों में संतोष कुमार, अविनाश प्रसन्नाजी श्रीनिवासन और किशोर कुमार को गंभीर चोटें आयी हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
दीनदयालन उदीयमान खिलाड़ी थे और उन्होंने रैंकिंग स्तर के कई खिताब जीते थे। उन्हें 27 अप्रैल से आस्ट्रिया के लिंज में डब्ल्यूटीटी युवा चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना था।


Download Android App
Download iOS App



