हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रसायन फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की लगभग 50 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और उनमें से कई दिल्ली से आयीं हैं।
सोनीपत से एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया इस फैक्टरी में मेथनॉल और अन्य रसायन रखे थे।
उन्होंने कहा कि फैक्टरी परिसर में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।


Download Android App
Download iOS App



