ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप (Online Food Delivery APP) जोमाटो (Zomato) और स्विग्गी (Swiggy) डाउन होने के चलते बुधवार को फूड आर्डर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा उस वक़्त हुआ जब लोग एक बड़े पैमाने पर खाने का आर्डर करते हैं। जोमाटो और स्विग्गी के आलावा एचडीएफसी ऑनलाइन बैंकिंग ऐप भी बंद पद गया।

इन ऐप के डाउन होने की खबर Downdetector वेबसाइट पर रिपोर्ट की गई। साथ ही लोग ट्विटर पर भी जोमाटो और स्विग्गी के डाउन होने की सूचना दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टेक्निकल खामी आने के कारण जोमाटो और स्विग्गी ऐप डाउन हो गए थे।

लगभग आधे घंटे तक जोमाटो और स्विग्गी ऐप पर कोई आर्डर नहीं हो पाया। ये दिक्कत देशभर में आ रही थी। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतों की झड़ी लग गई। यूजर्स ऐप्स के डाउन रहने के कारण न तो लोग आर्डर कर पा रहे और मेन्यू को ब्राउज कर पा रहे थे। इन ऐप से रोजाना ऑर्डर्स करने वाले कस्टमर्स को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



