हमीरपुर की जहरीली हसीना, जिसे देख सांपों को आ जाता है पसीना!

Summary :

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के इटायल गांव (राठ कोतवाली क्षेत्र) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की डॉली को पिछले तीन सालों में सांपों ने सात बार डंसा है. हैरानी की बात यह है कि हर बार उसे एक ही उंगली में सांप ने काटा है. बार-बार इस तरह की घटना से डॉली और उसके परिजन काफी डरे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉली को पहली बार 13 साल की उम्र में खेत में काम करते समय सांप ने काटा था. इसके बाद भाई दूज के दिन, फिर बहन की ससुराल में,…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के इटायल गांव (राठ कोतवाली क्षेत्र) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की डॉली को पिछले तीन सालों में सांपों ने सात बार डंसा है. हैरानी की बात यह है कि हर बार उसे एक ही उंगली में सांप ने काटा है. बार-बार इस तरह की घटना से डॉली और उसके परिजन काफी डरे हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉली को पहली बार 13 साल की उम्र में खेत में काम करते समय सांप ने काटा था. इसके बाद भाई दूज के दिन, फिर बहन की ससुराल में, और इसी तरह कुल मिलाकर अब तक सात बार उसे सांप काट चुके हैं. हर बार उसी उंगली को ही निशाना बनाया गया है.

हर बार बच जाती है जान

सांप के काटने के बाद डॉली को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच जाती है. उसकी मां अहिल्या रानी बताती हैं कि हर बार डॉली की हालत बिगड़ जाती है, लेकिन सही समय पर इलाज होने से वह फिर से ठीक हो जाती है.

रात को आते हैं डरावने सपने

डॉली को सांपों से जुड़े डरावने सपने भी आते हैं. मां के अनुसार, कई बार नींद में उसे सांप काटते हुए दिखते हैं और उस समय डॉली के मुंह से झाग भी निकलने लगता है. इसके बाद परिवार को उसे दोबारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ता है. डॉली को बार-बार सांपों के काटने की घटना से परेशान होकर उसके परिवार ने झाड़-फूंक और तांत्रिकों से भी मदद ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

लोगों में चर्चा का विषय बनी डॉली

गांव और आसपास के इलाकों में डॉली अब चर्चा का विषय बन गई है. कोई इसे दैवीय शक्ति मान रहा है, तो कोई इसे पिछले जन्म का कर्म बता रहा है. इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने लोगों के बीच जिज्ञासा और चिंता दोनों पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें-‘मेरा बच्चा गिरा दिया गया..’, हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, पति ने की थी ये डिमांड

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।