उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बतादें कि ये सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए घर के भीतर इकठ्ठा हो कर नमाज पढ़ रहे थे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोराकाला पुलिस थाने के तहत सिसोली गांव के जिन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है उनपर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी बीमारी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह समूह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर घर के भीतर जुमे की नमाज पढ़ रहा था।”
अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने की मनाही है।


Download Android App
Download iOS App



