उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 128 नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

Summary :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रभाव निरंतर कम होने के बीच रविवार को उसके मरीज की मौत हुई जबकि 128 नये मामले सामने आये।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रभाव निरंतर कम होने के बीच रविवार को उसके मरीज की मौत हुई जबकि 128 नये मामले सामने आये। रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में सिर्फ सीतापुर जिले में एक मरीज की मौत हुई जबकि 128 नये मरीज सामने आये।
राज्‍य में अब तक कुल 17,06,621 लोग संक्रमित हुए जिनमें 22,640 की मौत हो गयी। सरकार के बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 305 लोग स्वस्थ हुए और अब तक 16,81,717 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्‍य में अभी 2,264 मरीज उपचाराधीन हैं जिनका पृथक वास, सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
राज्‍य में शनिवार को 2.48 लाख से अधिक नमूनों की कोरोना वायरस जांच की गई जबकि अब तक 5.88 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 13, प्रयागराज में 11, कानपुर नगर में आठ, गौतमबुद्धनगर में सात तथा वाराणसी एवं बुलंदशहर में पांच-पांच नये मरीज सामने आये।

Desk Team