उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में जुलूस निकालने पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना धामपुर के गांव पीपला में पंचायत चुनाव की प्रत्याशी प्रीति की जीत की खुशी में उनके समर्थक ढोल बजाते हुए जुलूस निकाल रहे थे।
पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले महीने चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई और सोमवार शाम आठ बजे तक विभिन्न पदों के लिए 3,27,036 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अखिलेश ने लगाया BJP पर आरोप, कहा- गांवों में जानलेवा साबित हो रहा है संक्रमण को लेकर सरकार का ‘झूठ’
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मिली विजय व समर्थन बीजेपी सरकार द्वारा वहां के विकास व किसानों की उन्नति के लिए उठाए गए कदमों पर मुहर है।


Download Android App
Download iOS App



