राम की नगरी अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की आत्महत्या करने के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यूपी पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अयोध्या कोतवाली के अन्तर्गत श्री नरसिंह मंदिर के कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें मंदिर के पुजारी रामशंकर दास ने आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में रायगंज चौकी इंचार्ज स्वतंत्र कुमार मौर्या, सिपाही सुभाषचंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मंदिर की सुरक्षा बढ़ दी गयी है।
उन्होंने बताया कि जिस श्री नरसिंह मंदिर में पुजारी रामशंकर दास ने आत्महत्या की है उसका विवाद बहुत पुराना है। अयोध्या के एक बड़े संत पर मंदिर पर कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाया गया था और वह अपने जान पर खतरा भी बता रहा था।
उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी। ने बताया कि पुजारी रामशंकर ने पहले भी कई बार वीडियो वायरल कर अन्य लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। मौत से पहले का वीडियो बनाया गया है इन सभी वीडियो की जांच साइबर सेल कर रही है। फिलहाल अभी सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



