उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 66 रोगियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 4991 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 177239 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार से अब तक हुई 66 रोगियों की मौत के साथ प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 2797 हो गई है। प्रदेश में इस समय संक्रमण के 47785 उपचाराधीन मामले हैं तथा 126657 लोग अस्पतालों से ठीक होकर जा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में हुई 66 मौतों में से सर्वाधिक 15 मौत लखनऊ में, नौ कानपुर नगर, पांच-पांच गोरखपुर और सहारनपुर तथा चार बरेली में और तीन-तीन लोगों की मौत वाराणसी तथा पीलीभीत में हुई है।
महामारी फैलने के बाद से अभी तक कोरोना वायरस से सर्वाधिक 343 मौत कानपुर में 261 लखनऊ में 138 वाराणसी में, 128 मेरठ में और 115 लोगों की मौत प्रयागराज में हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 620 मामले लखनऊ में 266 प्रयागराज में, 260 गोरखपुर में 236 मामले कानपुर में सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



