लोगनविले : जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद दुनियाभर में अश्वेत लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जबरदस्त आवाज उठायी गयी थी। इस मामले के बाद अमेरिका की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे पर एक और वीडियो सामने आया है जिसमे पुलिसकर्मी एक अश्वेत महिला के साथ असभ्य व्यवहार करता नजर आ रहा है।
जॉर्जिया पुलिस विभाग गिरफ्तारी के एक मामले की जांच कर रहा है जिसका वीडियो सामने आया है और उसमें एक श्वेत पुलिस अधिकारी एक काली महिला पर स्टन गन ताने नजर आ रहा है।
ग्विननेट काउंटी के पुलिस अधिकारी माइकल ऑक्सफोर्ड को इस मामले की आंतरिक जांच पूरी होने तक प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। घटना मंगलवार की है और इसका वीडियो टिकटॉक ऐप पर लाखों बार देखा गया है।
वीडियो में लोगनविले का एक घर नजर आ रहा है। एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उनकी कार पर बोतल फेंकी है। ग्विननेट काउंटी पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी शाम करीब साढ़े सात बजे उस घर पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि नजदीक के एक घर की एक महिला का हुलिया शिकायत में जिस संदिग्ध का जिक्र था, उससे मिलता जुलता था। वीडियो में अधिकारी नजदीक के घर की महिलाओं में से एक किनदेसिया स्मिथ से बात करता दिख रहा है।
एक अन्य वीडियो में अधिकारी उससे कहते हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाता है और वह उसे पकड़ लेता है। विभाग ने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’ महिला को बुधवार को जमानत पर छोड़ दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



