बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में गोली उनकी कमर को छूकर निकल गई थी हालांकि उनको वो सुरक्षित बच गए थे। उनकी कार पर कई फायरिंग कर दी गई थी। जिसके बाद चंद्रशेखर ने सरकार पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा था की पहले भी मुझपर कई हमले हो चुके है पर मुझे सुरक्षा नहीं दी गई।
पुलिस तीन हमलावरों को पकड़ा
इसके बाद यूपी सरकार हरकत में आई और अब पुलिस ने हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश अंबाला कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हमलावरों में तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी बताए जा रहे हैं।
अज्ञात हमलावरों ने की थी फायरिंग
बता दें कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने उत्तर प्रदेश के देवबंद में बीते बुधवार शाम को फायरिंग कर दी थी। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला तब हुआ, जब वह दिल्ली से सहारनपुर की ओर अपनी गाड़ी से देवबंद जा रहे थे।
देवबंद में सहयोगी से मिलने गए थे चंद्रशेखर
देवबंद में वह अपने एक सहयोगी से मिलने वाले थे। इसी बीच हमलावर आए और चंद्रशेखर की गाड़ी पर हमला बोलते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में चंद्रशेखर की गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इसके बाद से पुलिस हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Summary :
इसके बाद यूपी सरकार हरकत में आई और अब पुलिस ने हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश अंबाला कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हमलावरों में तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी बताए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



