इलाहाबाद हाई कोर्ट में 15 जनवरी को अदालतें नही लगेंगी और इसके बदले में 17 अप्रैल को न्यायिक कार्य होगा। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने बार एसोसिएशन के आग्रह पर आज यह निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के महासचिव ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति के कारण प्रयागराज में माघ मेला के स्नानार्थियो की भीड होगी। लोगों को भारी परेशानी होगी। अवकाश घोषित किया जाय। जिसे मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है।
महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर दी है कि 15 जनवरी को अवकाश घोषित हो जाने पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार दिन का अवकाश हो गया। कोर्ट अब 14 जनवरी से 17 जनवरी तक नहीं बैठेगी। 18 जनवरी सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अदालतें बैठेगी।


Download Android App
Download iOS App



