उत्तर प्रदेश सरकार ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को 73 कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को प्रदेश के कारागारों में निरूद्व 73 सिद्वदोष कैदियों की रिहाई किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के कारागारों में निरूद्व ऐसे सिद्वदोष कैदी जो न्यायालय द्वारा दी गयी सजा पूरी कर चुके है, लेकिन अर्थदण्ड न जमा कर पाने के कारण रिहा नही हो पा रहे थे, उनको मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिन्हित कर उनकी रिहाई के प्रयास किए गए है। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं कारागार अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा इस संबंध में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें को आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।
15 अगस्त को रिहा किए जाने वाले कैदी मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, हमीरपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या, आगरा, उन्नाव, उरई, हरदोई, फतेहगढ़, लखनऊ, कन्नौज, सीतापुर, गोंडा, सोनभद्र, झांसी, गाजियाबाद व रायबरेली जिलों के कारागारों मे निरूद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



