उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार को आग लगने से कई गांव में गेंहूं की करीब 500 बीघा खड़ फसल जलकर राख हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सांडी,कोतवाली शहर,हरपालपुर और बिलग्राम थाना क्षेत्रों के कई गांव में आग लगने से गेंहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किये लेकिन तेज हवा के कारण आग तेत्री से फैलती चली गई।
आग की चपेट में आने से खेतो में खड़ और कटा पड़ गेंहूं आग में जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अनुसार दमकल की गाड़यों के देर से मौके पर पहुँचने के कारण दमकल कर्मियों को लोगो के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। अधिकांश स्थानों पर गांव में खेतो के बीच से निकली बिजली लाईन में हुई स्पार्किंग बताई जा रही है। आग से किसानो को लाखो रुपए का नुक्सान हुआ है। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



