उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अमेरिका में पढ़ाई करने वाली छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान हुआ। छात्रा सुदीक्षा भाटी अपने चाचा के साथ जा रही थी, तभी उनकी स्कूटी मनचले लड़कों की बुलेट से टकरा गई।
सुदीक्षा स्कॉलरशिप पर अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थीं। हाल ही में वो छुट्टियों में घर आई हुई थीं। जब ये हादसा हुआ तब सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं। आरोप है कि छेड़खानी के दौरान बुलट सवार युवक बार बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे, कि उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में सड़क हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई।
सुदीक्षा भाटी ने साल 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था। देश की टॉप आई टी कंपनी की तरफ से अमेरिका पढ़ने के लिए 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई है। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शरू कर दी है और आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



